महिला और युवक ने लगाई फांसी


महिला और युवक ने लगाई फांसी

ब्यावर न्यूज़ | सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात फांसी लगाने के दो अलग - अलग मामलों में एक महिला समेत दो जनों की मौत हो गई । पुलिस ने मामले दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिए । जानकारी के अनुसार साकेत नगर क्षेत्र निवासी रेखा जैन को शनिवार तड़के मृत अवस्था में राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया गया । परिजनों ने बताया कि रेखा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बयानों के आधार
पर प्रकरण दर्ज कर लिया । मृतका द्वारा पूर्व में ही नेत्रदान का संकल्प लिए जाने के कारण परिजनों ने शनिवार को उनके नेत्रदान करवाए । इसी प्रकार सेंदड़ा रोड विकास नगर निवासी 25 वर्षीय महावीर ने भी अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिटी थाने के एएसआई रामजस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अमृतकौर अस्पताल पहुंचाया । परिजनों ने बताया कि महावीर मानसिक तनाव में था । पुलिस ने जरूरी कानूनी औपचारिकता के बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ