ब्यावर न्यूज़। के प्रचार-प्रसार के चलते अब धीरे-धीरे समाज में जागृति बढ़ रही है। समाज में अब महिलाओं को भी बराबर का दर्जा मिलने लगा है। शिक्षा के प्रभाव तथा महिलाओं को मिलने वाले समानता के दर्ज के चलते अब महिलाएं भी समाज के कई ऐसे रिवाज तथा रस्मों का निर्वहन कर रही हैं, जिन पर अब तक केवल पुरूष का ही हक माना जाता रहा है।
ब्यावर शहर में भी ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया जिसमें बेटी ने अपने पिता की अर्थी को न केवल कंधा दिया बल्कि मुक्तिधाम पहुंचकर उसे मुखाग्नि भी दी। जानकारी के अनुसार शहर के देलवाडा रोड यादव भवन के पास कांता कुंज निवासी अनिल कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। अनिल कुमार की एक ही बेटी है। बेटी उवर्सी मित्तल ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर बिजयनगर रोड स्थित हिंदू सेवा मंडल के मुक्तिधाम पहुंचाया और वहां पर बेटे का फर्ज अदा करते हुए अपने पिता की चिता को मुखाग्नि भी दी। इस दौरान अंतिम यात्रा में बेटी के साथ शंकरलाल, विष्णुप्रकाश, कैलाश, कंलकिशोर, राकेश, भगवानदास, मुकेश, दिनेश, नरेन्द्र, लोकेश, आशिष तथा हितेश मितत्ल सहित बडी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ