कुएं से निकाला 15 फीट का अजगर


 ब्यावर न्यूज़ जवाजा | कालिंजर में एक खंडहर के कुएं से 15 फीट लंबे अजगर को दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सरपंच बृजपाल सिंह ने बताया कि उनका भाई जब खेत पर गया तो उसने देखा कि अजगर कुएं में गिरा हुआ था। जवाजा वन विभाग को सूचित किया। टीम मौके पर पहुंचकर देसी जुगाड़ से उसे बाहर निकाल कर कोटड़ा के जंगल में छोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ