रांका चौड़ा गांव में तैरता मिला शव बारिश के पानी से भरी खदान में छात्र डूबा मौत

रांका चौड़ा गांव में एक स्कूली छात्र नरेंद्र सिंह की बारिश के पानी से भरी खदान में डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने जवाजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया । जानकारी के अनुसार रांका चौड़ा गांव में कक्षा 7 का छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद भैंस चराने के लिए गया था । जब वह वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने उसके बारे में पूछताछ की । दूसरे दिन सुबह जानकारी मिली कि घर से आधा किलोमीटर दूर बरसात के पानी से भरी एक खदान में बच्चे का शव तैर रहा है । इस पर परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो वह उनका ही बेटा निकला । मृतक के पिता मंगल सिंह पाली में मजदूरी करते हैं । बच्चे की मौत की सूचना मिलने पर माता - पिता दोनों बेसुध हो गए । मुंह पर खून , शरीर पर चोट के निशान मंगल ने बताया कि पुत्र नरेंद्र ( 13 ) उर्फ नैना 28 अगस्त की शाम को 3 बजे भैंस चराने गया था । इसके बाद वह वापस नहीं आया तो आसपास उसके बारे में पता किया लेकिन जानकारी नहीं मिली । अगले दिन सूचना मिली कि शराब की दुकान के पास एक खदान में बच्चा मरा हुआ है । वहां मौके पर देखा तो बेटे के मुंह में खून और शरीर पर चोट के निशान थे । खदान में पानी 4 फीट था । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल कालूराम को सौंपी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ