संतुलन बिगाड़ने वाला रास्ता, प्रशासन को नहीं किसी की जान वास्ता!💯💯❓️❓️❓️



ब्यावर न्यूज़   ब्यावर-किशनगढ़ सिक्सलेन, ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन एवं ब्यावर-गोमती राजमार्ग पर सुविधा के नाम पर टोल वसूल किया जा रहा है। इसके बावजूद इन मार्गों का समय पर रखरखाव नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के बीच में लोगों ने अपनी सुविधा के लिए पगडंडियां निकाल दी हैं।

इससे पैदल राहगीर ही नहीं बल्कि मोटरसाइकिल सवार भी रास्ता पार कर रहे हैं। इससे सिक्सलेन पर तेजगति से आते वाहनों की चपेट में आने से कभी हादसा हो सकता है। उदयपुर रोड बाइपास व केसरपुरा रोड बाइपास के मध्य करीब एक से डेढ फीट गहरा गड्ढा पिछले दो माह से हो रखा है।

इसके बावजूद इस गड्ढे को दुरुस्त करवाने की कोई सुध नहीं ले रहे है। जबकि यहां पर बडा हादसा हो सकता है। राजमार्ग के रखरखाव की ओर ध्यान नहीं देने से स्थिति को देखा तो ऐसा नजारा नजर आया।

गलत साइड से गुजरते वाहन

ब्यावर-किशनगढ़ सिक्सलेन के पहले छोर उदयपुर रोड बाइपास के आस-पास कई कॉलोनियां बसी हुई हैं। यहां पर लोगो की आवाजाही का दबाव बना रहता है। यहां पर ओवरब्रिज है जो इस चौराहा से पहले है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीर घूम कर जाने के बजाय यहां से गलत साइड से निकलते हैं। लोगों ने डिवाइडर के बीच में पगडंडी बना दी है। ऐसे में तेज गति से आते वाहनों के कारण हादसा होने का अंदेशा बना रहता है। यह चौराहा अतीतमंड, नून्द्री मालदेव सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क से भी जुड़ा हुआ है।

वाहनों के संतुलन बिगड़ने का खतरा

ब्यावर- पिडवाड़ा सिक्सलेन के पहले छोर केसरपुरा बाइपास शुरू होता है। इस बाइपास के खत्म होते ही करीब एक किलोमीटर तक फोरलेन आ जाता है। यहां पर ही सड़क क्षतिग्रस्त है। जोधपुर व पाली की ओर से आने वाले वाहनों के गति तेज होती है। इधर से उदयपुर की ओर आने वाले वाहन भी यहीं पर मिलते हैं। ऐसे में गड्ढे से वाहनों के असंतुलित होने से हादसा होने की आशंका बनी रहती है। हालात यह है कि यहां पर एक गड्ढा तो करीब एक से डेढ फीट तक गहरा हो गया है। यहां से होकर जो वाहन गुजरता है तो वह पूरी तरह तिरछा हो जाता है। ब्यावर से जोधपुर व उदयपुर एवं जोधपुर व उदयपुर से अजमेर-जयपुर की ओर जाने वाले लोगों को इस राजमार्ग से होकर ही गुजरना पड़ता है।

सर्विस लाइन में हुए गड्ढे

ब्यावर-किशनगढ़ सिक्सलेन के अंतिम छोर उदयपुर रोड बाइपास पर दोनों ओर बने नाले क्षतिग्रस्त हैं। इनकी कोई सुध लेने वाला ताक नहीं है। ओवरब्रिज के पास से शहर में जाने के लिए निकल रही सर्विस लाइन में गड्ढे हो गए है। राजमार्ग की साइड में पत्थर पडे हैं। इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ