ब्यावर के बाडिया नंगा गांव में गायो को लड्डू खिलाया गया
गोवंश में फैली लंपी स्किन बीमारी (Lumpy skin disease) से निजात दिलाने के लिये अब देसी उपचार का भी सहारा लिया जा रहा है. इसके तहत राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर तहसील के बाडिया नंगा गांव में गायों को इस बीमारी से बचाने के लिये आयुर्वेदिक लड्डू (Special Ayurvedic Laddus) खिलाया गया
राजस्थान में गोवंश के लिये काल बनकर फैल रही लंपी स्किन बीमारी (Lumpy skin disease) से गायों को बचाने के लिये अब देसी उपचार का भी सहारा लिया जा रहा है. इसके तहत राजस्थान के अजमेर जिले की ब्यावर तहसील के बाडिया नंगा गांव में बजरंगबली नवयुवक मंडल एवं आमजन के जनसहयोग से गायों के लिये स्पेशल आयुर्वेदिक लड्डू (Special Ayurvedic Laddus) तैयार कराये गए इन लड्डूओं को गांवों में बांटा गया और फिर गायों को खिलाया गया. लंपी स्किन बीमारी से जिले में अब तक सैंकड़ों गायों का मौत हो चुकी है. वहीं हजारों गायें इस बीमारी से संक्रमित होकर जिदंगी और मौत से जूझ रही है.
पूरे राजस्थान में गोवंश में फैल चुकी है ये बीमारी
उल्लेखनीय है कि लंपी स्किन वायरस के संक्रमण से राजस्थान में हजारों गायों अकाल मौत के मुंह में समा चुकी है. पहले पश्चिमी राजस्थान में सीमावर्ती जिलों में गोवंश में फैली इस बीमारी ने धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में अपने पांव पसार लिये. इसका नतीजा यह हुआ कि गायों की मौत का आंकड़ा बड़ी तेजी से बढ़ा. लंपी स्किन का बड़ा हमला गोशालाओं में हुआ. प्रदेश की विभिन्न गोशालाओं में हजारों गायें हैं. वहां यह बीमारी एक गाय से दूसरी गाय में तेजी से फैली और बाद में यह बेकाबू हो गई.
राज्य सरकार का दावा है कि हालात में सुधार हो रहा है
हालांकि राज्य सरकार का दावा है कि हालात में सुधार हो रहा है. गायों का टीकाकरण किया जा रहा है. अब मौतों का आंकड़ा कम होने लगा है. लेकिन ग्राउंड जीरो पर हालात सरकारी दावों से जुदा हैं. प्रदेश के कई जिलों में गायों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरे वायरल हो रही हैं. लंपी स्किन बीमारी से पैदा हुये हालात पर काबू पाने के लिये अब सरकार ने युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर रखे हैं. लेकिन अभी भी हालात काबू में नहीं है.
नवयुवक मंडल सदस्य धर्म सिंह, चेनाराम गुर्जर,ओमप्रकाश गुर्जर, महेंद्र सिंह, ललित सिंह, बबलू सिंह, गणपत सिंह, मंगल सिंह, अशोक सिंह, दुष्यंत सिंह, लालाराम सुयल, अभिजीत सिंह, राजू भाई, नरेंद्र सिंह छोटू राम, एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे..........
#ब्यावर_न्यूज़
0 टिप्पणियाँ