कल से लगेंगे 375 रुपए प्रिकॉशन डोज फ्री लगवाने का आज अंतिम दिन...

 ब्यावर न्यूज़ | आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 दिनों तक 18 से 59 आयु वर्ग को मुफ्त में कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन ( बूस्टर ) डोज लगाई जा रही है । यह 75 दिन शुक्रवार 30 सितंबर को पूरे होंगे । इसके बाद ये मुफ्त सेवा बंद कर दी जाएगी । इसके बाद प्रिकॉशन डोज के लिए लोगों को 375 रुपए खर्च करने होंगे । कोरोना की चौथी लहर के बीच भी लोग मुफ्त में लगाए जाने वाले बूस्टर डोज को लगवाने से बच रहे हैं । जबकि इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कोरोना के संक्रमण का असर कम रहता है । निशुल्क बूस्टर डोज़ लगाने के दौरान 2 लाख 83 हजार 397 लोगों के बूस्टर डोज लगानी थी जिसके विपरीत महज 32502 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है । जबकि 30 सितंबर तक बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जा रही है । 1 अक्टूबर से बूस्टर डोज के 375 रुपए शुल्क लिए जाएंगे । ब्यावर में 2.5 लाख ने नहीं लगवाई डोज COVID - 19 ब्यावर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी 2 लाख 50 हजार 895 लोगों के बूस्टर डोज लगनी बाकी है । कोविड सेल प्रभारी शलभ टंडन ने बताया कि जिन लोगों को दूसरी डोज लगाए हुए 6 महीने पूरे हो गए हैं वे बूस्टर डोज लगवाने के योग्य होंगे । करीब 80 हजार लोग थे जिनकी लिस्ट आई थी जिनमें से 32 हजार को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है । आंकड़ों को देखा जाए तो पहली डोज लगाने वालों की संख्या 2 लाख 83 हजार 397 थी तो वहीं दूसरी डोज में यह आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 89 हजार 722 हो गया था । लेकिन बूस्टर डोज महज 32 हजार 502 के ही लग सकी है । एक तरफ जहां बूस्टर डोज लगवाने में भी लोग पीछे हैं तो वहीं बच्चों के मामले में भी दूसरी डोज लगवाने में लोग कम ही रुचि दिखा रहे हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ