ब्यावर न्यूज़ तेजा मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए कलेक्टर - एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ब्यावर शहर में कोरोना काल के बाद तीन दिवसीय तेजा मेला से 6 सितंबर तक भरेगा । इस बार मेले में दो से ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है । मेला स्थलों पर घटित हुए हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जिला कलेक्टर अंशदीप तथा एसपी चूनाराम जाट ने रविवार को ब्यावर में मेला स्थल का निरीक्षण किया । दोनों अफसर एसडीएम राहुल जैन तथा सीओ सुमित मेहरडा के साथ तेजा चौक स्थित तेजाजी महाराज के थान पर पहुंचे । दोनों अधिकारियों ने तेजाजी महाराज को धोक लगाने के साथ पूरे स्थान का निरीक्षण किया । इसके बाद दोनों अधिकारी मेला स्थल सुभाष उद्यान पहुंचे । जहां एसडीएम , सीओ , तहसीलदार मोहन सिंह राजावत , सभापति गोविंद पंडित , मेला संयोजक विकास दगदी सहित परिषद अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण कराया । दोनों अधिकारियों ने सफाई , रोशनी तथा पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया । उन्होंने बिचड़ली तालाब की पाल का भी निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को मेलार्थियों की सुरक्षा के प्रबंध के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए । एसडीएम राहुल जैन की अध्यक्षता में सोमवार को नगर परिषद प्रशासन , मेला समिति की बैठक में मेले के सफल आयोजन पर चर्चा की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ