ब्यावर न्यूज़ राजस्थान में ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को खोजकर आगे लाने के लिए खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक की सोमवार 29 अगस्त से शुरुआत हो चुकी है। ग्रामीण ओलंपिक खेल में ना तो किसी की उम्र पर पाबंदी है और ना ही किसी की जाति और धर्म पर रुकावट है. ग्रामीण ओलंपिक के जरिए प्रदेश में सौहार्द बनेगा. सभी उम्र और सभी धर्मों के लोग एक साथ एक जगह खेलेंगे.
इसी कड़ी के तीसरे दिन ब्यावर उपखंड की पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत सरवीना
मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ एवं क्रिकेट मैच सरवीना एवं बाडिया नंगा के बीच खेला गया! जिसमें बाडिया नंगा ने सरवीना को शिकस्त देकर ब्लॉक स्तर पर अपनी जगह बनाई........

0 टिप्पणियाँ