राजियावास में खो खो मैच के दौरान एसडीएम व डिप्टी ने खिलाड़ियों से किया परिचय गुरुवार को ग्राम पंचायत राजियावास में राजीव गाँधी ग्रामीण ओलंपिक खेल में खो का फाइनल मैच में एसडीएम राहुल जैन, डीवाईएसपी सुमित मेहरा ने टॉस कराकर खिलाड़ियों से परिचय किया। खो खो खेल देखने का आनंद लिया रतन सिंह शारीरिक शिक्षक ने बताया कि खो खो फाइनल मैच में राजियावास वर्सेज़ कालिंजर के बीच मुकाबला हुआ। उसमें कालिंजर की टीम विजेता रही।
0 टिप्पणियाँ