मुख्यमंत्री आज भीम उपखंड की ग्राम पंचायत लगेतखेड़ा आएंगे

ब्यावर न्यूज़ | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बुधवार दोपहर 1.30 बजे भीम - देवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की भीम तहसील में ग्राम पंचायत लगेतखेड़ा में बाबा रामदेव मंदिर बोर की तलाई ( हथूण ) में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक समापन समारोह में भाग लेना प्रस्तावित है । मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व विधायक सुदर्शन सिंह रावत , जिला कलेक्टर निर्लाभ सक्सेना , पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी , नगर परिषद सीईओ उत्साह चौधरी , उपखंड अधिकारी , तहसीलदार व अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ