ब्यावर न्यूज़। जवाजा देवाता ग्राम पंचायत की अनाकर स्कूल का ताला तोड़कर चुराए 10 कंप्यूटर जवाजा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अन्नाकर में रविवार रात को आईसीटी लैब में रखे 15 कंप्यूटर चोरी हो गए । जिसकी सूचना प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने जवाजा थाने में दी हैं । प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को जब स्कूल पहुंचे तो आईसीटी लैब प्रभारी बरखा शर्मा ने देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और एक भी कंप्यूटर नहीं मिला । जिसे देखकर होश उड़ गए । सूचना पर पुलिस पहुंचकर जानकारी जुटाई ।
0 टिप्पणियाँ