भारतीय जनता पार्टी ब्यावर आशापुरा मंडल के पदाधिकारियों ने सुनी मन की बात


ब्यावर न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी मां आशापुरा मंडल के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति मोर्चा 
देहात जिलाध्यक्ष चेतन गोयर के नेतृत्व में रविवार को अजगर बाबा रोड स्थित कार्यक्रम संयोजक व मंडल उपाध्यक्ष हनुमान जांगिड़ के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना । पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें सूचना प्रसारण मंत्रालय के कार्यक्रम में जाने का अवसर
मिला । वहां उन्होंने " स्वराज दूरदर्शन के सीरियल की स्क्रीनिंग रखी थी । दूरदर्शन पर हर रविवार रात नौ बजे , इसका प्रसारण होता है , जो कि 75 सप्ताह तक चलने वाला है । कार्यक्रम संयोजक हनुमान जांगिड़ , भाजपा मंडल महामंत्री प्रमोद शर्मा , मंडल महामंत्री मुकेश घावरी , मंडल उपाध्यक्ष विजय दगदी , संजना नाहर , कुंजबिहारी तोलंबिया , भराडिया , दिलिप शर्मा , सज्जन सिंह चौहान , अजय शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ