जवाज़ा बामनहेड़ा में सर्प दंस के कारण 5 वर्षीय बालिका ने दम तोड़ा |


ब्यावर न्यूज़ ग्राम पंचायत बामनहेड़ा के देवल फतेहपुर में जहरीला जीव काटने से एक पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका अपने घर में खेल रही थी, इस दौरान जहरीले जीव ने काट लिया। देवल फतेहपुर निवासी श्रवण सिंह की पुत्री वर्षा पंवार घर में खेल रही थी। इस दौरान वह अचेत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सर्प डसने के कारण बालिका अचेत हुई। उसे उपचार के लिए ब्यावर लाया गया, लेकिन रास्ते में ही बालिका ने दम तोड़ दिया।


सरपंच संघ जवाजा अध्यक्ष व बामनहेड़ा सरपंच महिपाल सिंह के मुताबिक क्षेत्र में बरसात के दिनों में जहरीले जानवर खाने के मामले हर साल बढ रहे है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत समिति जवाजा और टॉडगढ़ उपखंड स्तर पर स्थित चिकित्सा केंद्र में विशेष यूनिट या उपचार के संसाधन बढ़ाए जाएं ताकि ग्रामीणों को ब्यावर या अजमेर की जगह नजदीक ही उपचार मिल जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ