ब्यावर न्यूज़ जवाजा पंचायत समिति की सभी 46 पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ । कबड्डी , खो - खो , क्रिकेट के खिलाड़ियों ने भाग लिया । शूटिंग बॉल , वॉलीबॉल , हॉकी आदि गेम के लिए मैदान नहीं होने से खिलाड़ी नहीं खेल सके । राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजियावास में संस्था प्रधान नेमीचंद यादव ने अतिथियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवाता में संस्था प्रधान रंजना आदरा , कुलदीप सिंह , पुष्पेंद्र सिंह भाटी , परमेश्वर प्रजापति , मोहम्मद उस्मान , मुकेश ने अतिथियों का स्वागत किया । कांग्रेस विधायक प्रत्याशी मनोज चौहान ने ओलंपिक खेलों की शुरुआत की । संतोष सिंह रावत एसीबीईईओ ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन ग्राम पंचायत के बाद ब्लॉक स्तर , फिर जिला स्तर के बाद राज्य स्तर पर चयन होगा ।
0 टिप्पणियाँ