Beawar News : S D Govt. College Beawar में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर फॉर्म दाखिल किए जाएंगे। फॉर्म को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली है। छात्र संगठन ABVP एवं NSUI की ओर से प्रत्याशी तय करने के साथ ही फॉर्म को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कॉलेज में अबकी बार कुल 90 समूह बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत 15 समूह PG में, 6 ऑनर्स के, 38 बीए के, बीकॉम के 20, बीएससी के 11 बनाए गए। इसमें कुल 90 समूह होंगे। जिसमें कुल मतदाता 3418 होंगे। छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को दस से तीन बजे तक फॉर्म दाखिल किए गए । इसी दिन तीन से पांच बजे तक आपत्तियां ली जाएगी एवं फॉर्म पत्रों की जांच की जाएगी। मंगलवार को सुबह 10 बजे वैध फॉर्म की list दिखाई गई । मंगलवार को नाम वापसी दो बजे तक हो सकेगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. बिन्दु तिवारी ने बताया कि चुनाव को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है। ABVP के अध्यक्ष पद पर गजेन्द्रसिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि NSUI ने साक्षी भाटी को प्रत्याशी बनाया है।

0 टिप्पणियाँ