ब्यावर जिले की ब्यावर तहसील के देलवाड़ा गांव के समीपवर्ती शेषपुरा में जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज का एक दिवसीय विशाल सत्संग समारोह का आयोजन हुआ। सत्संग समारोह में प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपाल महाराज ने कहा कि सदगुरु के वचनों पर अनुसार चलने व गुरु मयार्दा का पालन कर सत भक्ति करने से मनुष्य् जीवन अमरलोक अर्थात सत्यलोक जा सकता हैं। उन्होने श्रीमद् भागवत गीता, चार वेद, अठारह पुराण, छ शास्त्र, बाइबल, कुरान शरीफ, गुरु ग्रंथ साहिब, कबीर साहेब की वाणी, संत गरीबदास की वाणी के सभी पवित्र धर्म के पवित्र शास्त्रों में छुपे रहस्यों को श्रद्धालुओं से रूबरू कराते हुए कबीर साहेब को पूर्ण परमात्मा बताया। संत ने कहा कि पूर्ण परमात्मा की भक्ति से मनुष्य जीवन का कल्याण संभव है। सदगुरू के भक्ति मार्ग पर चलकर ही मनुष्य जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो सकता है। इस मौके संत रामपाल महाराज ने समाज में फैल रही सामाजिक बुराईयों कुरीतियों जैसे नशाखोरी, चोरी- जारी, रिश्वतखोरी, दहेज हत्या, दहेज प्रथा, पाखंडवाद, आडम्बरों पर रोक लगाने की बात कही। इस मौके बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नाम दीक्षा ग्रहण कर आजीवन नशा मुक्ति का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। तथा सत्संग समारोह में गोपाल दास, गोपाल दास राजियावास,नरेंद्र दास, प्रकाश दास,रविदास गुड्डू दास, मोहनदास, मेवादास, महादेव दास, पार्वती दासीनूतन दास, त्रेतादासी,सीमा दासी, पुष्पा दासी, कवितादासी, आदि भगतजन मौजूद रहे।अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.beawarnews.com पर विजिट करें
0 टिप्पणियाँ