सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
11- मई- गुरुवार
⚫प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत सम्मान में ब्यावर भी बना भागीदार
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र जी मोदी के नाथद्वारा की पावन भूमि पर आगमन के समय स्वागत हेतु हेलीपेड पर राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्रीमान कलराज जी मिश्र,मा.मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक जी गहलोत,विधानसभा अध्यक्ष मा.श्रीमान सीपी जोशी जी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमान सीपी जोशी जी,राजसमन्द सांसद मा.दियाकुमारी जी,जनप्रतिनिधियो, प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों के साथ ब्यावर के पूर्व विधायक व भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष श्री देवीशंकर भूतड़ा को भी अवसर मिला।
⚫पी.एम किसान की 14वीं किस्त पाने के लिए आज ही करे 3 बड़े काम,अटका हुआ पैसे आयेंगे तुरंत आपके खाते मे, जाने क्या है पूरी प्रोसेस?*
⚫ तो क्या कर्नाटक में बरकरार रहेगा 38 साल पुराना ट्रेंड? तमाम एग्जिट पोल से काफी ने कांग्रेस की सरकार बनते नजर आ रही है
⚫ वोटिंग खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि मैं बब्बर शेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को एक अच्छी तरह से चलने वाले, गरिमापूर्ण अभियान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं
⚫ बीजेपी नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने कहा कि मुझे अब भी 100 फीसदी विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं. त्रिशंकु विधानसभा या गठबंधन सरकार का कोई सवाल ही नहीं है
⚫दरअसल एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसी और न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है?और लगभग यह सही होता है
⚫ मतदान खत्म होने तक ऐसे सवालों के बड़ी संख्या में जवाब एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? मैथमेटिकल मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है
⚫ कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं (एक्जिट पोल) आकंड़ों को नहीं मानता क्योंकि सब सर्वे अलग आंकड़े दे रहे हैं. मैं अपने 146+ के आंकड़े पर खड़ा हूं. कर्नाटक की जनता को भी कर्नाटक में परिवर्तन चाहिए जो भ्रष्टाचरा से मुक्त हो. कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है.
⚫ कर्नाटक में वोटिंग खत्म, करीब 70% वोट पड़े, 3 जगह हिंसा, EVM बदलने की अफवाह पर मशीनें-गाड़ियां तोड़ीं
⚫ राजस्थान:गहलोत-पायलट विवाद पर बोले पीएम मोदी- 'यहां कुर्सी लूटने, कुर्सी बचाने का खेल चल रहा है
⚫ ये कैसी सरकार है? गहलोत और पायलट के झगड़े पर तंज कस गए पीएम मोदी; राजस्थान का बताया नुकसान
⚫ डीजल से चलने वाले 4-व्हीलर्स पर बैन को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय की सफाई, कहा-सरकार ने सिफारिशों को नहीं किया स्वीकार
⚫ रिपोर्ट में सड़क परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जोर देने और डीजल से चलने वाले 4-व्हीलर्स पर बैन लगाने को कहा है
⚫पीएम मोदी द्विपक्षीय यात्रा पर जाएंगे अमेरिका, 22 जून को पीएम के सम्मान में व्हाइट हाउस में डिनर
⚫ पायलट समर्थक विधायक बोले- रंधावा तालमेल नहीं करवा पा रहे, कहा- BJP से क्रॉस वोट करने वाले बोल्ड और पायलट समर्थक कायर कैसे हो गए?
⚫सचिन पायलट आज से सड़क पर, अजमेर से जयपुर तक चलेगें पैदल,
⚫मेरी मौजूदगी में आलोचना करने से बचना चाहिए था, गहलोत का मोदी पर पलटवार
⚫ महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ सकता है.
⚫ आज मुंबई दौरे पर सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव, शरद पवार और उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात
⚫दिल्ली में लगातार बढ़ रही गर्मी, तेज धूप बन रही परेशानी का सबब; अगले हफ्ते लू चलने का अनुमान
⚫ चेन्नई सुपरकिंग्स की धमाकेदार जीत, सातवीं हार के साथ दिल्ली बाहर होने के कगार पर
⚫ इमरान 8 दिन की रिमांड पर, पाकिस्तान हिंसा में 8 की मौत; परमाणु ठिकानों पर कमांडो, 4 में से 2 राज्यों में फौज तैनात
0 टिप्पणियाँ