Daily News Updates day-7


||Daily News Updates||
||Local News||
||Daily update||
. *जय श्री राम*

गुरुवार, 30 मार्च 2023 
       मुख्य सामाचार

🔸राजस्थान: जयपुर बम ब्लास्ट केस में फांसी की सजा पाने वाले चारों आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला

🔸एलएसी पर कुछ काम अधूरा है; सेना, कूटनीति अपना काम कर रही : जयशंकर

🔸किसी विदेशी राजनयिक ने राहुल गांधी की अयोग्यता का मुद्दा नहीं उठाया : जयशंकर

🔸Karnataka Election: कर्नाटक में 10 मई को वोटिंग, 13 मई को आएंगे नतीजे

🔸अमृतपाल सरेंडर की तैयारी में, फोर्स तैनात; गुरुद्वारे में करेगा समर्पण

🔸भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है, समिट फॉर डेमोक्रेसी में बोले पीएम मोदी

🔸Pakistan Government Twitter: पाकिस्तान सरकार के ट्विटर अकाउंट पर भारत में लगी रोक, किया गया ब्लॉक

🔸J&K Blast News: जम्मू-कश्मीर के हीरानगर में ब्लास्ट, क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू

🔸हिमंत बिस्व सरमा का कांग्रेस पर हमला: कहा- कोर्ट दोषी करार देगी तो हम काले कपड़े नहीं पहनेंगे, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट जाएंगे'

🔸राष्ट्रगान का अनादर मामला: ममता बनर्जी पर कसा शिकंजा, मुंबई कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश

🔸नेताओं को सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया आइनाः कहा- जिस दिन राजनेता धर्म की राजनीति बंद कर देंगे, हेट स्पीच अपने आप खत्म हो जाएगा

🔸'लोकसभा चुनाव में विपक्ष को होना होगा एकजुट', ममता के बदले तेवर?

🔸अमृतपाल सिंह अब भी गिरफ्त से बाहर, सोशल मीडिया पर आया वीडियो, UK से हुआ था अपलोड 

🔸CM अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी से कहा- ''2025 तो छोड़ो, 2050 का चुनाव भी नहीं जीत पाओगे''

🔸पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ फिर गैर जमानती वारंट, 18 अप्रैल को पेशी

🔸केंद्र सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी का धरना, BJP बोली- यह धरना संविधान के खिलाफ, राजनीति से प्रेरित

🔸पेपर लीक प्रकरण के मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण सहित चार गिरफ्तार, चार हजार से ज्यादा फर्जी डिग्री सर्टिफिकेट बरामद

🔸दिल्ली NCR में अचानक बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश, 9 फ्लाइट्स जयपुर के लिए डायवर्ट

🔸सूर्य की सतह पर दिखा विशालकाय गड्ढा, पृथ्वी से 20 गुना है बड़ा, वैज्ञानिकों ने दी तूफान की चेतावनी

🔸सावरकर पर अब मौन रहेगी कांग्रेस:पवार के दखल से विवाद सुलझा, NCP नेता और सोनिया गांधी ने शिवसेना को दिया भरोसा

🔸देश के 83% जलाशय अभी भी लबालब:64% में 10 साल के एवरेज से ज्यादा पानी, सिर्फ 6 में 38% की कमी

🔸9 दिन में कोरोना केस तीन गुना बढ़ें:2151 नए मरीज मिले, 7 की मौत; 5 महीने बाद एक्टिव केस 11 हजार से ज्यादा

🔸क्या UPI पेमेंट पर देना होगा ट्रांजेक्शन चार्ज? वायरल न्यूज केवल अफवाह है

🔸जयनगर-दरभंगा NH का निर्माण इसी साल होगा शुरू, केंद्र से मिली 992 करोड़ रुपए की मंजूरी

🔸अल्सटॉम ने भारतीय रेलवे को 300 इलेक्ट्रिक इंजन की आपूर्ति की

🔹भारत ने दिखा दी पाकिस्तान को उसकी औकात, छिन गई एशिया कप की मेजबानी!

🔹धोनी के सामने कप्तानी करना थोड़ा मुश्किल था, मैंने उनसे शांत रहना सीखा : स्मिथ

                .........Part 2.......

      सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें...

Vande Bharat Express : राजस्थान में पहली वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल, यात्रियों में उत्साह

👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दूसरे लोकतंत्र शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र सिर्फ एक ढांचा नहीं है, यह एक आत्मा भी है
👉 प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यह स्वयं विश्व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छा उदाहरण है।
👉 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दावा, UPA शासन में पीएम मोदी को फंसाने के लिए CBI ने बनाया था दबाव
👉 राहुल सदस्यता जाने के बाद पहली बार संसद पहुंचे, सोनिया के साथ कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए; दोनों सदन 3 अप्रैल तक स्थगित
👉 हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट ने वाजपेयी-नेहरू की मिसाल दी, कहा- याद कीजिए, लोग उन्हें सुनने दूर-दूर से आते थे
👉 जिस दिन राजनीति और धर्म अलग हो जाएंगे और नेता राजनीति में धर्म का उपयोग करना बंद कर देगें, उसी दिन नफरत फैलाने वाले भाषण बंद हो जाएंगे: सुप्रीम कोर्ट
👉 हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट गरम, कहा- राज्य सरकारें नपुंसक हो गई हैं
👉 सत्ता में हमेशा नहीं रहेंगे, राहुल की सांसदी छिनने को दुर्भाग्यपूर्ण बता केंद्र पर बरसे चुनावी रणनितीकार प्रशांत किशोर; अटल जी का भी जिक्र
👉 कर्नाटक के ओपिनियन पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले,कर्नाटक में कांग्रेस बीजेपी पर भारी पड़ रही है, सी वोटर सर्वे में कांग्रेस अकेले बहुमत हासिल कर रही है, कांग्रेस 115-127 बीजेपी को 68-80 जेडीएस 23-35 सीटें का अनुमान है,
👉 कर्नाटक बचाने के लिए BJP ने बनाया प्लान, PM मोदी के बाद योगी की डिमांड; 25% विधायकों के कट सकते टिकट
👉 काशी विश्वनाथ के बाद मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमिः ईदगाह परिसर का होगा अमीन सर्वे, 17 अप्रैल तक कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
👉 गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम नेता राहुल गांधी जबरदस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान.
👉 मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से आई बड़ी खुशखबरी, नामीबिया से लाई मादा चीता सियाया ने 4 शावकों को जन्म दिया
👉 मंच पर 'वॉशिंग मशीन' के साथ दिखीं ममता बनर्जी, काला कपड़ा डाला और व्हाइट निकाला, BJP पर तंज
👉 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दल एकजुट होकर भाजपा से लड़ें', ममता बनर्जी ने की अपील
👉 महाराष्ट्र: महाविकास आघाडी जयंत पाटील का दावा! 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लग सकता है राष्ट्रपति शासन, गिर सकती है शिंदे सरकार
👉 जयपुर सीरियल ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, फांसी की सजा पाने वाले सभी दोषी बरी
👉 दिल्ली में डराने लगा कोरोना, 300 नए मामले सामने आए, दो की मौत; 13.89 फीसदी पहुंची संक्रमण दर
👉 निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण तय करने संबंधी अध्यादेश को योगी कैबिनेट की मंजूरी, अंतिम सूची अप्रैल में
👉 उत्तरप्रदेश के फार्मूले पर कर्नाटक फतह की तैयारी में BJP, छोटे जातीय समूहों को जोड़ कर जीत दर्ज करने की कोशिश
👉अमृतसर में अमृतपाल के सरेंडर की अटकलों के बीच सामने आया पुलिस का बयान, कहा- जानकारी नहीं
👉 दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ हल्की बारिश; तापमान में आई गिरावट
👉 शेयर बाजार में शेयरों के खरीद-फरोख्त पर भी मिलेगी आईपीओ के समान ASBA जैसी सुविधा, सेबी ने दी मंजूरी




            आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!
      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ