29- मार्च- बुधवार
राजस्थान के सभी अस्पतालों में आज बंद रहेगी OPD: सरकारी डॉक्टर भी नहीं करेंगे काम
👉 भाजपा मुख्यालय का विस्तार: पीएम मोदी बोले- दो लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 303 तक पहुंचा,भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की वजह से इनकी जड़ें हिल गई है. उन्होंने कहा कि आज भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है
👉 पीएम बोले आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना। BJP केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है।
👉 पीएम मोदी ने कहा, 1984 के उस काले दौर को देश कभी नहीं भूल सकता. उन चुनावों में कांग्रेस को ऐतिहासिक जनादेश मिला था, भावुकता का माहौल था. हम उस लहर में पूरी तरह से तबाह हो गए थे, लेकिन हम निराश नहीं हुए और दूसरों को दोष नहीं दिया
👉 पीएम मोदी की दो टूक: 'जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, तो कुछ लोग नाराज होंगे ही; पर एक्शन रुकेगा नहीं
👉 पीएम मोदी ने कहा, आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी 44वां स्थापना दिवस मनाएगी. हम वो दल है, जिसने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए खुद अपने दल को ही देश हित में आहुत करने पर हमने हिम्मत के साथ कदम उठाया
👉 राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बीच पीएम मोदी बोले, 'कोर्ट के फैसलों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, हमले हो रहे हैं'
👉 लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती हैं विपक्षी पार्टियां, पक्षपात का लगाया आरोप
👉 पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। अगर आप इस जरूरी काम को 30 जून से पहले नहीं करते हैं। ऐस में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा
👉 मोदी सरकार देश में लॉजिस्टिक लागत को साल 2024 तक 9 प्रतिशत लाने का लक्ष्य रखा है. मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'देश के उद्योग और कारोबार के समक्ष लॉजिस्टिक की ऊंची लागत बड़ी चुनौती है.
👉 नकली और खराब गुणवत्ता की दवा बनाने वाली फार्मा कंपनियों पर सरकार का शिकंजा, 18 के लाइसेंस रद्द
👉 कर्नाटक:राहुल गांधी ने जहां की मोदी सरनेम वाली टिप्पणी और चली गई सांसदी, वहीं करने जा रहे एक और रैली
👉 कर्नाटक: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने रोड शो में की नोटों की बारिश, लूटने के लिए टूट पड़ी भीड़
👉 यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को MBBS की डिग्री हासिल करने का मिलेगा सीमित मौका, SC ने मामले का किया निपटारा
👉 ECI ने कभी किसी के फरमान पर काम नहीं किया, कांग्रेस के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग
👉 'षड्यंत्र के तहत खत्म की गई राहुल सदस्यता, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीजेपी पर निशाना
👉 RTH बिल वापस नहीं होगा, फिर बोले गहलोत के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल
👉 शरद पवार ने भी कांग्रेस को दी सावरकर पर चुप रहने की सलाह, मुश्किल बन रहे राहुल गांधी के बयान
👉देश का लोकतंत्र है खतरे में, गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला प्रधानमंत्री के काफिले की तरह मीडिया ने दिखाया : राकेश टिकैत.
👉 अतीक समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद, साबरमती जेल के लिए रवाना किया गया माफिया
part2
🔸बीजेपी चुनावों में जीतती जाएगी, विपक्ष के हमले बढ़ते जाएंगे: संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी
🔸लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्षः सूत्र
🔸शरजील इमाम और इकबाल सहित 9 आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, बरी करने का फैसला पलटा
🔸नकली और खराब क्वालिटी की दवाई बनाने वाली 18 फार्मा कंपनियों पर सरकार का एक्शन, लाइसेंस किए रद्द
🔸अमृतपाल को पाकिस्तान से मिला पैसा ! पूर्व सेना प्रमुख बाजवा से जुड़े फाइनांस के तार
🔸यह सिर्फ भवन का विस्तार नहीं, हर कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है: पीएम मोदी
🔸अतीक-अशरफ के खौफ का अंत: उम्रकैद सुनते ही बेहोश हो गया माफिया
🔸उमेश पाल अपहरण केस: जिंदगीभर सलाखों के पीछे रहेगा अतीक अहमद, 3 को उम्रकैद-अशरफ समेत 7 लोग बरी
🔸रूस से सस्ते में कच्चा तेल पाने का पाकिस्तानी सपना टूटा, शहबाज शरीफ को देखने होंगे और बुरे दिन
🔸देश को मिला पहला 'अग्निवीर बैच', INS चिल्का पर हुई पासिंग परेड
🔸BJP ने महागठबंधन की निकाली काट, छोटे दलों को NDA से जोड़ने का प्लान
🔸दिल्ली में कोरोना विस्फोट; 214 नए केस, पॉजिटिविटी रेट में बड़ा उछाल
🔸एक और मुसीबत में फंसने जा रहे राहुल गांधी, सावरकर के पोते को आया गुस्सा, कहा- माफी मांगें नहीं तो कराऊंगा FIR
🔸ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे: चीन के लिए पाकिस्तान ने ठुकराया अमेरिका का आमंत्रण, कहा- US के लोकतंत्र शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल
🔸बिहार: सहरसा के कोर्ट परिसर में गैंगवार, हत्या के आरोपी को गोलियों से भूना, देखती रह गई पुलिस
🔸कांग्रेस के आरोप पर बोले- CEC राजीव कुमार:इलैक्शन कमीशन ने कभी किसी के कहने पर काम नहीं किया, न कभी करेगा
🔸PAN-Aadhaar linking: पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन 30 जून तक बढ़ाई गई
🔸फिर पंजाब में पहुंचा अमृतपाल सिंह! पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, होशियारपुर में अलर्ट जारी
🔹सूर्यकुमार यादव को मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, रोहित शर्मा बैठेंगे बाहर, टीम मैनेजमेंट का फैसला
दिनांक : 29 मार्च 2023
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपको नए अवसर प्रदान करेगा लेकिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवियों की सलाह अवश्य लें। काम-धंधा आज मंदा रहेगा लेकिन पुराने कार्यों से धन की आमद होने से आर्थिक समस्या नहीं बनेगी। आज किसी की बेमन से उधार देना पड़ेगा इसकी वापसी में परेशानी आएगी। शेयर सट्टे आदि में धन का निवेश शीघ्र लाभ देगा। नौकरी वाले जातक आज अतिरिक्त कार्यभार से परेशान रहेंगे आज अतिरिक्त आय बनाने के चक्कर मे ना पड़े समस्या खड़ी होगी। पारिवारिक वातावरण आज भी खुशहाल बना रहेगा एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे संताने बुजुर्गो की आड़ में मनमानी करेंगी शीत प्रदार्थो के सेवन ना करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी आलसी प्रवृति प्रत्येक कार्य की गति मंद रखेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर इस वजह से फटकार भी लग सकती है। कार्य व्यवसाय में दिन भर की मेहनत का फल संध्या के आस-पास मिलेगा धन लाभ तो होगा लेकिन आशाजनक नही होने से निराश होंगे। आज आपका मनोरंजन करने के लिए कोई ना कोई उपस्थित रहेगा जिससे अन्य परेशानियां महसूस नही होंगी। आपकी पीठ पीछे बुराई करने वालो कि संख्या में वृद्धि होगी फिर भी आज आप इन सबसे बेपरवाह होकर मनमौजी जीवन जीना पसंद करेंगे। किसी के उद्दंड व्यवहार अथवा नुकसान करने पर भी रोकने की जगह शांति से देखते रहेंगे। हाथ पैरों में शिथिलता अनुभव होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल बन रही है इसका लाभ उठाएं अन्यथा आज जैसी सुविधा कल नही मिल सकेगी। कार्य व्यवसाय में आप आज जो भी कदम उठायेंगे उसमें हानि नजर आने के बाद भी आखरी समय पर स्थिति आपके पक्ष में हो जाएगी। नियमित के अलावा अतिरिक्त आय बनाने के साधन मिलेंगे नौकरी वाले लोग भी मेहनत का संतोषजनक फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन आज कोई वर्जित कार्य ना करें अन्यथा स्वयं के साथ परिजनों को भी परेशानी में डाल देंगे। आज आपका व्यवहार अन्य लोगो के समझ मे कम ही आएगा आपकी छवि स्वार्थी इंसानो वाली बनेगी फिर भी आज आपके हिस्से के धन लाभ को कोई नही रोक सकेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको कुछ ना कुछ परेशानी में डालेगा। दिनचार्य व्यवस्थित रहेगी सभी कार्यो की योजना पूर्व में बना लेंगे फिर भी अन्य लोगो के कारण असुविधा होगी। दिन के आरंभ में जो भी योजना बनाएंगे निकट भविष्य में उसका फल धन लाभ के रूप में मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कार्य शैली से असंतुष्ट रहेंगे फिर भी धन लाभ लेदेकर खर्च चलाने लायक हो जाएगा। नौकरी वाले जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें किसी अन्य की गलती पर आपको सुन्नी पड़ेगी। मित्र परिचितों से मेलजोल व्यवहारिकता मात्र रहेगी। आज आप केवल लाभ देने वाले प्रसंगों में ही अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे अन्य लोगो की अनदेखी करेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार आएगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सलाह है अपने आवश्यक कार्यो को लापरवाही छोड़ संध्या से पहले पूर्ण कर लें अन्यथा इसके बाद परिस्थिति बदलने पर केवल हानि ही हाथ लगेगी। आज आपका प्रातःकाल से ही टालमटोल वाला स्वभाव रहेगा किसी भी कार्य को एक बार में प्रसन्न होकर नही करेंगे महिलाओ का भी यही हाल रहेगा। कार्य व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की तुलना में ज्यादा लाभ कमाने वाली रहेंगी। कारोबार एवं सार्वजनिक क्षेत्र से आज धन की की अपेक्षा सम्मान ज्यादा मिलेगा। लेकिन आज अधीनस्थों को ज्यादा छूट देना भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखें। संध्या बाद कोई अशुभ समाचार मिलेगा। सेहत अचानक खराब होगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। दिन का आरंभिक भाग सुस्ती भरा रहेगा इसके बाद कार्यो के प्रति गंभीर हो जाएंगे। कार्य व्यवसाय के साथ ही अधूरे घरेलू कार्य भी करने पड़ेंगे आज आप अपने कार्य में किसी का दखल देना पसंद नही करेंगे ना ही आज परेशान करने वालो को माफ करेंगे। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद बिक्री बढ़ने से धन की आमद होने लगेगी जो रुक रुक कर अंत तक होती रहेगी। सरकारी कार्य अधिकारियों के नरम रवैये से पूर्ण कर लेंगे परन्तु इसमे खर्च ज्यादा होगा। पैतृक संबंधित कार्य भी आज करना बेहतर रहेगा विघ्न-विरोध कम आएंगे। सेहत को लेकर आज निश्चिन्त रहेंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दिन का आरंभ आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्तता से होगा लघु धार्मिक यात्रा होगी तबियत में सुधार रहने से आज प्रत्येक कार्य को उत्साह से गंभीर होकर करेंगे। नौकरी वाले लोगो के मन मे भी धार्मिक भावनाये बढ़ी रहेंगी परन्तु समायावभाव के कारण समय नही दे पाएंगे। व्यवसायी वर्ग आज किसी ना किसी कारण से निराश रहेंगे गलत निर्णय के कारण हानि होने की संभावना है। सहकर्मियों का व्यवहार कुछ समय के लिये मानसिक अशांति करेगा परन्तु आज आपके आत्मनिर्भर रह के के कारण स्थिति स्वतः ही सामान्य हो जाएगी। धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा परन्तु इंतजार के बाद ही।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन भी आपके लिए प्रतिकूल फलदायी है प्रातः काल से ही मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रहेगा। जहां से थोड़ी भी लाभ की उम्मीद दिखेगी वहां से निराशा ही मिलेगी। आज लोग आपको सांत्वना तो देंगे परन्तु सहायता के समय हाथ पीछे खींच लेंगे अथवा टालमटोल करेंगे। आर्थिक स्थिति भी दयनीय रहेगी कुछ भी करने का प्रयास करेंगे उसमे धन की कमी बाधा डालेगी। कार्य व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार की जोर-जबरदस्ती का प्रयास ना करें हानि ही होगी। परिजन भी आपके असंतुष्ट रहेंगे परन्तु आपकी मनोदशा देखते हुए कुछ कहेंगे नहीं फिर भी घर के बुजुर्गो से विवाद हो सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपकी कल्पना को साकार रूप देने में सहायक रहेगा। प्रातः काल मन में किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होने लगेगी एक बार सफलता मिलने पर हर काम को आत्मविश्वास से पूर्ण कर लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा कम ही रहेगी लेकिन इसका आपके व्यवसाय पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। नौकरी करने वालो से सहयोगी आज अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे। विदेश संबंधित वस्तुओं के व्यवसाय में आज हानि हो सकती है इसमें निवेश से बचें। परिजनों का व्यवहार अपेक्षित रहेगा महिलाये थोड़ी चंचल रहेंगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपकी सोची हुई योजनाए पूर्ण होने से उत्साह से भरे रहेंगे। कार्य व्यवसाय एवं पारिवारिक वातावरण दोनों ही आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी बहुप्रतीक्षित मनोकामना के पूर्ण होने की संभावना है। धन लाभ भी आज आशासे बढ़कर होगा। नौकरी पेशा लोग अपनी कार्य कुशलता से अधिकारियों के खास बनेंगे। व्यवसायी वर्ग दिन के आरंभ में जिस कार्य को करने से डरेंगे मध्यान पश्चात उसी से लाभ होगा। महिलायें आज आदतानुसार अधिक बोलने की समस्या से ग्रस्त रहेंगी घरेलू कार्य इस कारण अस्त-व्यस्त भी रहेंगे। स्त्री संतान की उपेक्षा के बाद भी आज इनसे पूर्ण सुख मिलेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी दिन आपके लिये कुछ खास नही रहेगा फिर भी बीते कल की अपेक्षा आज थोड़ी राहत मिलेगी। परन्तु जो बात बीत चुकी है उसे दोबारा हवा ना दे अन्यथा आज का दिन भी व्यर्थ के वाद विवाद में खराब होगा कार्य क्षेत्र पर भी आपका व्यवहार तीखा रहेगा लोग आपसे दूरी बना कर रहेंगे पीठ पीछे हंसी भी उड़ाएंगे शांत रहकर धैर्य के साथ दिन व्यतीत करें आज के दिन आप आध्यात्म का सहारा भी ले सकते है मानसिक शान्ति मिलेगी। धन लाभ के लिये किसी सहारे की आवश्यकता पड़ेगी। पारिवारिक वातावरण में आज स्वार्थ भरा रहेगा कामना पूरी होने पर ही शांति मिलेगी। संध्या बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके अंदर अहम की भावना रहेगी इस कारण कार्य क्षेत्र अथवा घर मे टकराव की स्थिति बनेगी। कार्य क्षेत्र पर अपनी मनमानी करेंगे जिससे साथ काम करने वालो को असुविधा होगी। प्रत्येक क्षेत्र में अपने को बड़ा दिखाने की मानसिकता के कारण व्यवहारिक सम्बंधों में दूरी आएगी। व्यवसायी वर्ग बड़ी-बड़ी योजना बनाएंगे लेकिन किसी ना किसी अभाव के कारण अमल में नही ला सकेंगे। नौकरी करने वालो को ज्यादा दौड़-धूप करनी पड़ेगी अधिकांश कार्य आपके ऊपर जबरदस्ती थोपे जाएंगे जिन्हें उत्साहहीनता के साथ करना पड़ेगा। आज धन लाभ पाना चाहते है तो व्यवहार में नरमी रखे। पारिवार के बुजुर्ग किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!
=============================
*सोना + ६९३= ५९,२१९*
*चांदी + ६७९ = ७०,६०५*
0 टिप्पणियाँ