राजस्थान रावत राजपूत महासभा चुनाव..... चैन सिंह चौहान निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित....

 
टाॅडगढ ।राजस्थान रावत-राजपूत महासभा ब्यावर सर्कल सभा टाॅडगढ के चुनाव चुनाव अधिकारी डाऊ सिंह चौहान, सहायक चुनाव अधिकारी अमर सिंह मालावत की देखरेख एवं संयोजक चैन सिंह चौहान, सह संयोजक हजारी सिंह खूंटा की बड़ी के सानिध्य मे विक्ट्री मेमोरियल फौजी धर्मशाला संस्था परिसर में आयोजित किए गए जिसमें अध्यक्ष चैन सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह, मंत्री कुशाल सिंह भडूका, कोषाध्यक्ष धन्ना सिंह खूंटा की बड़ी, सहमंत्री पूरण सिंह लूणेता, संगठन मंत्री चतर सिंह, प्रचार मंत्री गोविंद सिंह, एवं आॅडिटर निरंजन सिंह लुणेता निर्विरोध निर्वाचित हुए । इसी तरह नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुनीश सिंह गुजरग्गमा, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह व मंत्री जितेंद्र सिंह लुणेता निर्विरोध निर्वाचित हुए इसी तरह साधारण सभा के लिए चैन सिंह चौहान, नरपत सिंह, कुशाल सिंह भडूका, धन्ना सिंह खूंटा की बड़ी, अणसी देवी, मुनेश सिंह व जितेंद्र सिंह लूनेता को निर्वाचित किया गया । इस अवसर पर रतन सिंह इन्दोका, लाल सिंह, खीम सिंह, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, भंवर सिंह, वैण सिंह, नाथू सिंह सहित समाज बंधु उपस्तिथ थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ