बलाड रोड मुख्य मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने कीमांग: क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, बोले- रोजाना यहां जाम की स्थिति हो जाती है, कभी भी हादसा हो सकता है...

ब्यावर शहर के बलाड़ रोड मुख्य मार्ग की चौड़ाई 60 फीट करने की मांग को लेकर सोमवार को क्षेत्रवासियों ने उपखंड अधिकारी मृदूल सिंह को एक ज्ञापन दिया। वार्ड पार्षद हंसराज शर्मा के सानिध्य में दिए गए ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने बताया कि बलाड़ रोड़ का मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे संख्या 8 सहित आप पास के कई गांवों से ब्यावर शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जहां पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहता है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क की चौड़ाई बढ़ाना जरूरी है, क्योंकि आए दिन यहां पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती हैं और हमेशा दुर्घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती है। ज्ञापन में बताया गया कि कुछ लोगों की ओर से इस रास्ते पर अस्थाई अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण भी सड़क की चौडाई कम हो गई है, जिस वजह यातायात व्यवस्था में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्र वासियों ने बताया कि उक्त मार्ग परकई धार्मिक स्थल और स्कूल भी संचालित है, जिसके कारण यातायात का दबाब दिनभर बना रहता है। वार्ड पार्षद शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सडक़ का निर्माण कार्य
 चल रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार द्वारा सडक़ की चौड़ाई 3.75 मीटर ही रखी जा रही है। अत: उक्त सडक़ की चौडाई को बढ़ाया जाए ताकि परेशानियों से बचा जा सके।
इस बारे में उपखंड अधिकारी सिंह ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर सड़क की चौडाई बढ़वाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पार्षद हंसराज शर्मा, नीरू चौहान, हनुमान बन्ना, नाथूलाल, लक्ष्मण सोनी, टीकम चंद, रमेश, बीरम, सुरज, मनीष तथा ज्ञानचंद माली सहित अन्य क्षेत्रवासी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ