ब्यावर में दशानन का हुआ दहन




ब्यावर न्यूज़ | नगर परिषद की ओर से उदयपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी के सामने तिराहे पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर में ऐसा पहली बार हुआ जब शोभायात्रा में विभिन्न समाज संगठनों ने पहल करते हुए अपनी झांकियों को शामिल किया। जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। मंडी में 51 फीट का रावण और 40-40 फीट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ